✦ स्वास्थ्य जागरूकता, अन्न प्राशन और गोद भराई से मिला समाज को सशक्त संदेश
राघवेन्द्र मिश्रा (एडिटर)
सुबेहा।सरकार की ओर से संचालित “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” कार्यक्रम का मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुबेहा में भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुबेहा मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह (मोनू) ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री रूपचंद चौरसिया, मंडल मंत्री रामजस कश्यप, विशाल सभाषद, देवी बख्श सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट मृत्युंजयेश मिश्रा ने किया, जिन्होंने आरंभ से लेकर समापन तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक्स-रे टेक्नीशियन मोहम्मद फुरकान खान ने मंडल महामंत्री का स्वागत कर सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया।







































