Skip to main content

Naradsamvad

टेनिस का रोमांचक समापन: सीबीएसई ईस्ट जोन टेनिस प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान ।

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

सीतापुर से शैलेन्द्र यादव की रिपोर्ट

Ad image

मुख्य अतिथि डॉ इशिता मेहरोत्रा ने विजय खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर कर किया सम्मानित।

सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें कई स्कूलों ने भाग लिया और अपने टेनिस कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सीतापुर शिक्षा संस्थान की उपाध्यक्षा डॉ इशिता मेहरोत्रा ने सभी विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया । इस आयोजित प्रतियोगिता में कई स्कूलों ने भाग लिया था।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर की प्रो वाइस चेयरपर्सन तनुश्री मेहरोत्रा, सीबीएसई ओबजर्वर रविंद्र सिह, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आर के सिंह शामिल हुए। सीबीएसई ईस्ट जोन टेनिस प्रतियोगिता अंडर 14 बालिका वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर, अंडर 14 बालक वर्ग में सेठ एमआर जयपुरिया गोयल कैंपस लखनऊ, अंडर 17 बालिका वर्ग में डीपीएस रक्षाखंड, एल्डेको, लखनऊ, अंडर 17 बालक वर्ग में सेंट माइकल हाई स्कूल पटना, अंडर 19 बालिका वर्ग में में रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल लखनऊ, अंडर 19 बालक वर्ग में कुन्न्स्काप्सकोलन स्कूल लखनऊ विजयी रहा । मुख्य अतिथि डॉ इशिता मेहरोत्रा ने इस अवसर पर प्रतियोगी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

ALSO READ  ग्रेटर नोएडा में रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2026 संपन्न, सोलर मार्केट में बड़े बदलाव के संकेत
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!