Skip to main content

Naradsamvad

परसेंडी-खैराबाद मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

रिपोर्ट-शैलेन्द्र यादव (सीतापुर)

Ad image

सीतापुर: जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जनपद में प्रस्तावित परसेंडी-खैराबाद मार्ग (लंबाई 12.250 किलोमीटर) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण खंड चार के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण से पूर्व सभी तकनीकी पहलुओं की गहनता से जांच की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग में आने वाली पुलियों का कार्य पहले पूर्ण किया जाए जिससे यातायात व्यवस्था पर कोई नकारात्मक असर न पड़े। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि कार्य स्थल पर किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। मिट्टी, गिट्टी, सीमेंट सहित सभी निर्माण सामग्री मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने अधिशासी अभियंता को यह भी निर्देश दिये कि मार्ग में पड़ने वाले आबादी क्षेत्र/गांवों के स्थानियों से समन्वय स्थापित करते हुए के नाली का भी निर्माण कराया जाए।मार्ग में लगे विद्युत खंभों को भी व्यवस्थित कर लिया जाये।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि आमजन को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। इसी क्रम में जनपद के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराते हुए इसकी प्रगति की सूचना नियमित रूप से दी जाए। मौके पर अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  ओम प्रकाश राजभर का दावा, सीटों के विवाद में टूट सकता है सपा और कांग्रेस का गठबंधन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!