Skip to main content

Naradsamvad

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

रिपोर्ट-शैलेन्द्र यादव सीतापुर

Ad image

लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले बैंक अधिकारियों के विरूद्ध प्रस्तावित की जायेगी कठोर कार्यवाही- जिलाधिकारी

सीतापुर: जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बैंक शाखावार लम्बित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुये सभी संबंधित शाखा प्रबंधकों को कड़े निर्देश दिये कि लम्बित आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने स्वीकृत ऋणों का नियमानुसार तत्काल वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान मा0 मुख्यमंत्री जी की सर्वाधिक प्राथमिकता की योजना है, अतः इसमें कोई लापरवाही न की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले बैंक अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

ALSO READ  ओम प्रकाश राजभर का दावा, सीटों के विवाद में टूट सकता है सपा और कांग्रेस का गठबंधन

एक्सिस बैंक शाखा कनायतपुर एवं एक्सिस बैंक शाखा सीतापुर में माह फरवरी से लम्बित प्रकरणों के सापेक्ष संतोषजनक उत्तर न देने पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रकरण संबंधित बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र प्रेषित करते हुये नियमानुसार कार्यवाही करायी जाये। स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया बिसवां खुर्द में दो प्रकरणों में ऋण की स्वीकृति राशि में आवेदित राशि से अत्यधिक कटौती किये जाने पर दोनों पत्रावलियां जांच हेतु प्रेषित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। एच0डी0एफ0सी0 बैंक की विभिन्न शाखाओं में लम्बित प्रकरणों के संबंध में जोनल कार्यालय को पत्र प्रेषित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

ALSO READ  कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026: भारत की शानदार शुरुआत, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने दर्ज की जीत

जिलाधिकारी ने बताया कि बैंकों के स्तर पर लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रशासन स्तर से निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 35 जनपद स्तरीय अधिकारियों की तैनाती करते हुये उन्हें बैंक शाखाएं आवंटित की गयी हैं। अधिकारी बैंक शाखाओं का भ्रमण कर शाखा प्रबन्धक एवं लोन आवेदनकर्ताओं में समन्वय करायेंगे। साथ ही वह नियमित अनुश्रवण कर योजना की प्रगति में सुधार हेतु प्रयास करेंगे। वर्तमान वित्तीय वर्ष में योजना के अन्तर्गत 2200 आवेदन का लक्ष्य जनपद को प्राप्त हुआ हैं, इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रयास करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि योजना का नियमित अनुश्रवण करते हुये प्रगति में सुधार करें। योजना से लोगों को लघु उद्योग स्थापित कर रोजगार बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत बैंक क्रेडिट लिंकेज में सुधार हेतु दिये निर्देश।

ALSO READ  भारत में सभी नई कारों के लिए ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग अनिवार्य करने का प्रस्ताव, जानें क्या होगा बदलाव

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत बैंक क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि लक्ष्य के अनुरूप स्वयं सहायता समूहों का बैंक क्रेडिट लिंकेज कराया जाये। उन्होंने आर्यावर्त बैंक के सीतापुर एवं बिसवां क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रगति में सुधार किया जाये। इसके साथ ही अन्य सभी शाखाओं पर लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, लीड बैंक बैंक मैनेजर अनल कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!