Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल सड़कें बनीं हादसों का कारण, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

कृष्ण कुमार/राघवेन्द्र मिश्रा(नारद संवाद एजेंसी)

Ad image

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने जाने वाला मार्ग की टाइल्स टूटी मरीज परेशान

 

रामनगर (बाराबंकी)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर की ओर जाने वाले मुख्य और पीछे के मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह इंटरलॉकिंग टाइल्स टूट चुकी हैं और अस्पताल परिसर के अंदर भी जर्जर खड़ंजा लोगों को चोटिल कर रहा है।

एम्बुलेंस चालकों की परेशानी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एंबुलेंस चालकों — सोनू, विनय और अजय ने बताया कि खराब रास्ते के चलते मरीजों को लाने-ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीज, विशेषकर गर्भवती महिलाएं, गढ्ढों के झटके से दर्द के मारे परेशान हो जाती हैं।

ALSO READ  WhatsApp का नया नियम: 1 जनवरी 2026 से अकाउंट के लिए फिजिकल सिम कार्ड जरूरी, वरना बंद होगी सर्विस

स्थानीय निवासी दुर्गेश, हरिशंकर, सर्वेश, विवेक और मनोज सहित कई लोगों ने बताया कि सहादतगंज रोड से काशीराम कॉलोनी तक का मार्ग भी टूटी हुई इंटरलॉकिंग टाइल्स से अटा पड़ा है। यह टाइल्स पहले किसी पूर्व अध्यक्ष के समय लगाई गई थीं, लेकिन अब पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं।स्थानीय लोगों में नाराज़गी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर प्रणव श्रीवास्तव ने बताया कि यह सड़क मार्ग अस्पताल का मुख्य संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन 200 से 300 मरीजों का आना-जाना होता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के अंदर का रास्ता भी मरम्मत की मांग कर रहा है। उन्होंने जल्द ही नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक से इस विषय में कार्रवाई की मांग करने की बात कही।

ALSO READ  Jio Platforms IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1.39 करोड़ आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ ऐतिहासिक शुरुआत

रामनगर नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक ने आश्वासन में कहा कि अस्पताल के पूरे परिसर और आसपास की सड़कों के लिए बजट बनाया जा रहा है। जहां-जहां इंटरलॉकिंग टाइल्स टूटी हैं, उनकी जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
स्वास्थ्य केंद्र तक की खराब सड़कों ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों की मांग है कि इनकी जल्द मरम्मत हो, जिससे हादसों से बचा जा सके और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चल सकें।

ALSO READ  बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, केरल और तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट जारी, ओडिशा तट पर टकरा सकता है तूफान
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!