Skip to main content

Naradsamvad

junior engineers protest | जूनियर इंजीनियर्स का विरोध प्रदर्शन: दो अवर अभियंताओं के निलंबन के खिलाफ धरना, ऑनलाइन काम से इनकार – Bulandshahr News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

प्रदुम्न कौशिक | बुलंदशहर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बुलंदशहर में जूनियर इंजीनियर्स का विरोध प्रदर्शन। - Dainik Bhaskar

बुलंदशहर में जूनियर इंजीनियर्स का विरोध प्रदर्शन।

बुलंदशहर में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने दो अवर अभियंताओं के निलंबन के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। यह धरना हाइडिल कॉलोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर चल रहा है।

ALSO READ  अमेठी के रामघाट मेले में शरद पूर्णिमा पर उमड़ेगी भीड़, सैकड़ों दुर्गा मूर्तियों का होगा विसर्जन

विरोध सभा की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश ने की। जनपद सचिव सहदेव राम ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिले के सभी अवर अभियंता इस विरोध में शामिल हुए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष आरसी द्विवेदी ने कहा कि जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता, तब तक सभी अवर अभियंता मुख्य अभियंता कार्यालय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। साथ ही वे किसी भी ऑनलाइन कार्य को नहीं करेंगे।

ALSO READ  टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंची शाहजहांपुर, गांव में युवक और मां से की पूछताछ

इंजीनियर्स ने लगाया आरोप इंजीनियर्स का आरोप है कि विभागीय नियमों की अनदेखी करते हुए, बिना उनका पक्ष जाने दो अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया। प्रबंधन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। विरोध सभा में सोनू कुमार सिंह, अभिषेक द्विवेदी, अरुण कुमार, वैभव पांडे, संजीव कुमार, योगेश कुमार, विनय बी लाल और हिमांशु कुशवाहा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने रौंदा, 4 लोगों की मौत और 12 घायल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!