Skip to main content

Naradsamvad

A huge fire broke out at a chowmein stall in Mathura | मथुरा में चाऊमीन ठेले पर लगी भीषण आग: गैस सिलेंडर लीक से धधकी आग, राहगीरों ने मिट्टी-पानी डालकर पाया काबू – Mathura News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

Rakesh pachauri | मथुरा42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा में रिफाइनरी थाना क्षेत्र में एक चाऊमीन के ठेले में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। यह हादसा मंगलवार शाम करीब 6 बजे रिफाइनरी के गेट नंबर 9 के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ।

आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। एक राहगीर ने पेट्रोल पंप से आग बुझाने का सिलेंडर मांगा, लेकिन पंप कर्मचारियों ने देने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। राहगीरों ने मिट्टी और पानी डालकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस घटना में ठेले पर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, ठेला संचालक गैस सिलेंडर से चाऊमीन और बर्गर बना रहा था। इसी दौरान गैस पाइप लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और पूरा ठेला इसकी चपेट में आ गया।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। राहगीरों और गाड़ी चालकों की मदद से आग पर काबू पाया गया और स्थिति सामान्य हुई।

ALSO READ  ब्राजील चुनाव में लुइज़ इनासियो लुला दा सिल्वा की जीत, चौथी बार संभालेंगे राष्ट्रपति पद

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!