Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने विद्युत विभाग के लिए अमित त्रिवेदी को सांसद प्रतिनिधि किया नियुक्त थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क हादसों में पांच घायल चार जिला अस्पताल रेफर शिवलिंग लपेटे नाग देवता के दर्शन से मचा हड़कंप, ग्राम बिछलखा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हैदरगढ़ की माटी के लाल को नमन ,#पंडित दादा सुंदरलाल दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि पर अटल पार्क में श्रद्धांजलि! मरकामऊ क्रिकेट टूर्नामेंट में रामनगर बना विजेता, गौरीकांत दीक्षित ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित बाराबंकी के बाबा पारस नाथ कालेज में महामंडलेश्वर हिमालयन योगी का आगमन, महंत बोधायन ने स्वागत सम्मान किया
[post-views]

लोधेश्वर महादेवा में बना राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय खुद के इलाज के लिए परेशान, दीवारें भी टूटी और प्लास्टर भी छूटा 

के के शुक्ला/राघवेन्द्र मिश्रा नारद संवाद न्यूज़ 

 

 

 

बाराबंकी के रामनगर तहसील स्थित लोधेश्वर महादेवा में स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। भवन की दीवारें जर्जर हो चुकी हैं और प्लास्टर टूटकर गिर रहा है।

चिकित्सालय की डॉक्टर सुषमा सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार तहसील के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत की है। खंड विकास अधिकारी सूरतगंज ने नए भवन का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार, एसडीएम रामनगर पवन कुमार ने इस मामले में खंड विकास अधिकारी सूरतगंज को जिम्मेदारी सौंपी है। ग्राम प्रधान लोधौरा को भी इस बारे में सूचित किया गया है। लेकिन उनकी खराब सेहत के कारण कोई प्रगति नहीं हो पाई है।

स्थानीय निवासी बाबा रामनाथ, मुन्नू बाबा और विनोद कुमारी का कहना है कि यह ग्राम समाज की जमीन है। उनकी मांग है कि जर्जर भवन को गिराकर वहीं नया भवन बनाया जाए। चिकित्सालय को कहीं और स्थानांतरित करने से उन्हें परेशानी होगी।

वर्तमान में चिकित्सालय की दवाइयां भी खराब हो रही हैं। स्टाफ को डर है कि अगर कोई दुर्घटना होती है तो जवाबदेही उन पर होगी। छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नए भवन के लिए जगह का चयन नहीं हो पाया है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

467189
Total Visitors
error: Content is protected !!