Skip to main content

Naradsamvad

BattRE Electric Mobility LOEV Launch Price Update | Electric Scooter | बैटरी इलेक्ट्रिक का LOEV+ ई-स्कूटर लॉन्च, कीमत ₹69,999: फुल चार्ज पर 90km की रेंज का दावा, ओला S1X से मुकाबला

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

मुंबई1 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय स्टार्टअप बैटरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपना नया स्कूटर LOEV+ लॉन्च कर दिया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69,999 रुपए रखी है। स्कूटर में 2 किलोवाट की बैटरी दी गई है।

कंपनी का दावा है कि स्कूटर को फुल चार्ज करने पर 90km की रेंज मिलेगी। LOEV+ का मुकाबला ओला S1X और ओकिनावा रिज प्लस से होगा। कंपनी का कहना है कि 21 राज्यों में 400 डीलरशिप शोरूम पर ये स्कूटर बेचेगा।

डिजाइन और प्लेटफॉर्म: 12-इंच के अलॉय व्हील के साथ 5 कलर ऑप्शन कंपनी ने LOEV+ को स्पोर्टी लुक दिया है। इसके लिए कई जगह एज और कट दिए गए हैं। 12 इंच के अलॉय व्हील और LED डुअल हेडलाइट लैंप हैं। टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर मोनोशॉक दिया गया है।

ALSO READ  नार्को हवाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 1424 बैंक खाते फ्रीज कर 100 करोड़ रुपये जब्त

सुरक्षा के लिए स्कूटर में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक सेटअप के साथ-साथ कम्बाइंड रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिमी है। गाड़ी के हैंडलबार में इंटीग्रेटेड DRL दिया गया है। LOEV+ में 5 कलर ऑप्शन- स्टारलाइट ब्लू, स्टॉर्मी ग्रे, आइस ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और पर्ल व्हाइट मिलेंगे।

ALSO READ  शाहजहांपुर में PET 2026 की पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न, 68.88 प्रतिशत उम्मीदवार हुए शामिल

फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, 2 घंटे 50 मिनट में बैटरी फुल चार्ज स्कूटी में पावरबैकअप के लिए 2kWh का बैटरी पैक है, जिसे चार्ज करने के लिए कंपनी 13 एम्पीयर चार्जर दे रही है। दोनों IP67 की डस्ट और वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आते हैं। ई-स्कूटर में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 13 एम्पीयर ​​​​​​के चार्जर से गाड़ी 2 घंटे 50 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

परफॉरमेंस: टॉप स्पीड 60kmph और 90km की रेंज

ALSO READ  मोरादाबाद के दिग्गज वाल्मीकि नेता लल्ला बाबू द्रविड़ का निधन, शोक में स्थगित हुए जयंती कार्यक्रम

स्कूटर में ओला की तरह तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इको मोड में स्कूटी 35kmph की टॉप स्पीड और और 90km की रेंज देती है।

कम्फर्ट मोड में 48kmph की टॉप स्पीड और 75km की रेंज मिलती है। वहीं, स्पोर्ट्स मोड पर ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 60kmph और 60km की रेंज है।

इसके साथ ही ई-स्कूटर में क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर CAN- इनेबल्ड कम्युनिकेशन सिस्टम पर काम करता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!