Skip to main content

Naradsamvad

Neighbors took over the widow’s house | पड़ोसियों ने विधवा का मकान हथियाया: महोबा में जबरन डाला दूसरा ताला, 7 महीने से न्याय के लिए भटक रही बुजुर्ग – Mahoba News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

इरफान पठान | महोबा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
85 वर्षीय कुसुम कुमारी। - Dainik Bhaskar

85 वर्षीय कुसुम कुमारी।

महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग विधवा महिला के साथ पड़ोसियों ने ज्यादती की है। बनियाटपुरा मोहल्ले में रहने वाली 85 वर्षीय कुसुम कुमारी के मकान पर उनके पड़ोसी परमानंद ने अपने बेटों के साथ मिलकर कब्जा कर लिया है।

ALSO READ  अमेठी में वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ कांग्रेस की बाइक रैली, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

पीड़िता ने बताया कि परमानंद ने अपने बेटों दीप नारायण और मनीष के साथ मिलकर उनके मकान पर दूसरा ताला लगा दिया है। इससे उनका बाथरूम और शौचालय बंद हो गया है। पीड़िता पिछले सात महीने से न्याय के लिए पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रही हैं।

कई बार पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर मंगलवार को बुजुर्ग महिला जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित कर दी है। डीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में खुला हेल्थवे फिटनेस जिम, आधुनिक मशीनों से सेहत बनाना हुआ आसान

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। विधवा और असहाय बुजुर्ग महिला दबंगों की प्रताड़ना से बेहद परेशान हैं। महिला द्वारा लगाए जा रहे आरोपों में कितनी सच्चाई है ये तो जांच का विषय है लेकिन महिला अपने मकान को पाने के लिए अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगाने को मजबूर है।

ALSO READ  भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर वाराणसी और चंदौली में विंग्स ओवर गंगेज एयर शो, पीएम मोदी रहे मौजूद

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!