Skip to main content

Naradsamvad

The teacher attacked the headmistress with a knife | शिक्षिका ने प्रधानाध्यापिका पर किया चाकू से हमला: मेज पर पैर रखने से रोकने पर हुआ विवाद, बीईओ करेंगे मामले की जांच – Hardoi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

फैजी खान | हरदोई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रधानाध्यापिका रश्मि रावत पर चाकू से हमला किया गया। - Dainik Bhaskar

प्रधानाध्यापिका रश्मि रावत पर चाकू से हमला किया गया।

हरदोई के टड़ियावा ब्लॉक स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय भैंसरी में एक गंभीर घटना सामने आई है। सहायक अध्यापिका सविता अंबेडकर ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका रश्मि रावत पर चाकू से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब विद्यालय में एआरपी के निरीक्षण की तैयारियां चल रही थीं।

ALSO READ  डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड: 28 हजार करोड़ के लेनदेन वाले नेटवर्क में वकील रशेश उपाध्याय गिरफ्तार

प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापिका को मेज पर पैर रखकर बैठने से मना किया। उन्होंने अनुशासन का पालन करने को कहा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सविता अंबेडकर ने चाकू निकालकर प्रधानाध्यापिका पर कई वार कर दिए।

घायल प्रधानाध्यापिका ने डीएम, एसपी, बीएसए और टड़ियावा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रधानाध्यापिका का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। बीएसए ने बीईओ सुरसा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

रश्मि रावत ने बताया कि वह घटना के बाद से डरी हुई हैं। उन्हें आरोपी शिक्षिका से अपनी जान को खतरा है। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापिका चाहती हैं कि उन्हें जल्द न्याय मिले और स्कूल का माहौल सुरक्षित रहे।

ALSO READ  लखनऊ के कैसरबाग डिपो में UPSRTC कर्मचारियों ने किया आत्मदाह का प्रयास, ARM पर लगाए गंभीर आरोप

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!