Skip to main content

Naradsamvad

रेस्क्यू टीम ने 4 शिकारी कुत्तों को पकड़कर किया क्वारनटाइन

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ल(एडिटर)

Ad image

 

अन्य शिकारी कुत्तों को पकड़ने का अभियान तेज

 

बाराबंकी, । विगत दिनों बाराबंकी ब्रांच नहर के किनारे स्थित मजरा हजरतपुर ग्राम पंचायत दरहरा थाना जहांगीराबाद बाराबंकी में सात वर्षीय लड़की महक को कुत्तों द्वारा जख्मी किए जाने के बाद हुई मौत के उपरांत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा मामले को संज्ञान लिया गया तथा त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। प्रभागीय वनाधिकारी के कुशल नेतृत्व में वन रेंज बाराबंकी की संयुक्त टीम बनाकर डाक्टरों को मौजूदगी में चार शिकारी कुत्तों की पहचान करके पकड़ लिया गया है। इन कुत्तों को क्वारनटाइन में रखा गया है तथा उचित देखभाल की जा रही है। रेस्क्यू टीम द्वारा शिकारी कुत्तों से बचाव के लिये लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

ALSO READ  INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान, 30 अक्टूबर 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का होगा मॉक महाभियोग
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!