Skip to main content

Naradsamvad

uttar pradesh Varanasi woman missing pond Husband mobile, payment installment police | लापता महिला का 4 दिन बाद तालाब में मिला शव: पति ने नया मोबाइल खरीदा, किस्त भरने को लेकर हुआ विवाद; हिरासत में पति – Varanasi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

वाराणसी में चार दिन से लापता महिला का शव गांव के बाहर तालाब में पड़ा मिला। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

.

पुलिस के मुताबकि पति ने किस्तों पर एक मोबाइल लिया था। इसी को लेकर दंपती में विवाद हुआ था। इसके बाद महिला लापता हो गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

ALSO READ  बाराबंकी में सड़क पर गिरा नीम का बड़ा पेड़, ट्रैफिक पूरी तरह बाधित

दिनदासपुर निवासी संजय कुमार ने किस्तों पर एक मोबाइल लिया था। इसको लेकर उसका पत्नी रेखा देवी से विवाद हुआ था। 26 फरवरी को मोबाइल की किस्त जमा करने को लेकर फिर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो संजय ने पत्नी रेखा देवी के साथ मारपीट कर दी।

ALSO READ  JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

फिर रात करीब 1:00 बजे रेखा घर से कहीं चली गई। शनिवार दोपहर बाद ग्रामीणों की भैंस तालाब में नहा रही थी। जिसे निकालने के लिए ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे तो जलकुंभी से दबा हुआ महिला का लाश दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष जंसा दुर्गा सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव भी डॉग स्क्वायड समेत फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पयागपुर बिरापट्टी थाना बड़ागांव निवासी महिला के भाई कैलाश ने बहन के पति पर आरोप लगाए हैं।

ALSO READ  भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन को मिला प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल 2026, पहले भारतीय बने

भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!