Skip to main content

Naradsamvad

50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
5 Min Read

परियोजनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरा करने के दिये निर्देश

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला(नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी)
बाराबंकी। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद की 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियन्त्रण एवं सांसद निधि योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की अद्यावधि समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गयी हैं, उन्हें सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर कर दिया जाए तथा जो परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए। बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत जिन भवनों के निर्माण कार्य पूरे हो गए, जांच के बाद उन्हें सम्बन्धित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए। पर्यटन विभाग के विकास कार्य समय पर पूर्ण कर हैंडओवर किया जाए। जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय में अधूरे कार्यो को शीघ्र पूरा किया जाए। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बन रहे मंडप का कार्य और राज्यकर कार्यालय भवन में चल रहे कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए। आईटीआई जहाँगीराबाद में निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण कराया जाए।

पीएमजेएसवाई की जो सड़कें अभी अधूरी है उन्हें भी समय से पूरा करा लिया जाए। सांसद निधि के कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय पर पूर्ण कराये जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रांतीय खण्ड की जो परियोजनाएं अधूरी है उन्हें समय से पूरा किया जाए। जिले की जिन भी परियोजनाओं में पटाई के लिये मिट्टी की जरूरत है उसके लिये सरकारी स्तर पर नियमानुसार मिट्टी की व्यवस्था कराई जाएगी। देवा में पशु चिकित्सालय के अनिवासी भवन का निर्माण कार्य व बनीकोडर विकास खण्ड में बुढ़वा बाबा मंदिर में पर्यटन विभाग के विकास कार्यों को समय पर पूर्ण कराया जाए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा व सतरिख में प्रयोगशाला के निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण किया जाए। राजकीय जिला पुस्तकालय में प्रथम तल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने परियोजनाओं के सत्यापन हेतु नामित नोडल अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं का सत्यापन प्रत्येक माह करते रहे तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में गुणवत्ता के सम्बन्ध में कोई कमी पायी जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देशित किया कि सभी सड़कों का निर्माण यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। सत्यापन में लगाये गये नोडल अधिकारियों द्वारा जो कमियां अंकित की जा रही है, उसका समाधान कराकर अनुपालन आख्या अवश्य उपलब्ध करायें। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास निर्माण के कार्यों व जलनिगम शहरी के तहत पानी की टंकी सहित सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय पर पूर्ण किए जाए। जिन भवनों का निर्माण पूरा हो गया है उनमें विद्युत विभाग, बिजली कनेक्शन समय पर सुनिश्चित कराये। लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अंतर्गत जिले की सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं मेंटेनेंस के कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए। बैठक में सम्बन्धित विभागों के अनुपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में जिला अर्थ एवं सांख्यकी अधिकारी  मीनाक्षी श्रीवास्तव, डीडीओ भूषण कुमार, परियोजना निदेशक मनीष कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार देव पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी, सहित सहायक अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता बाढ़ खंड, सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड 1, सहायक अभियंता ग्रामीण विकास, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, पीओ नेडा सहित सम्बन्धित विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!