Skip to main content

Naradsamvad

Shot fired in broad daylight in Bareilly, two seriously injured | बस स्टैंड पर दो व्यापारी भाईयों को गोली मारी: कुली ने नाले में फेंका तमंचा; बोला-टेंडर के बाद मालिक अपने हिसाब से पैसे देते हैं – Bareilly News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

बरेली में सैटेलाइट बस स्टैंड पर मंगलवार शाम को दो व्यापारियों को गोली मार दी गई है। कुली ने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद हवा में तमंचा लहराते हुए भागने लगा।

.

वहीं, ट्रैफिक सिपाही ने आरोपी को पकड़ लिया। वजह थी कि कुली और व्यापारियों में पार्सल को लेकर किसी बात पर बहस हो गई थी। इससे गुस्से में आकर कुली ने वारदात को अंजाम दिया।

विस्तार से जानिए पूरा मामला…

अस्पताल में भर्ती व्यापारी अनुज पांडे।

अस्पताल में भर्ती व्यापारी अनुज पांडे।

बस स्टैंड पर है पार्सल की एजेंसी अतुल पांडे और उनके भाई अनुज पांडे ने पार्सल एजेंसी की फ्रेंचाइजी ले रखी है। बस स्टैंड पर उनका ऑफिस है। अनुज पांडे ने बताया-कुली लगातार उन्हें परेशान कर रहे थे।

ALSO READ  मोरादाबाद के दिग्गज वाल्मीकि नेता लल्ला बाबू द्रविड़ का निधन, शोक में स्थगित हुए जयंती कार्यक्रम

5 दिन पहले कुली ने उनके साथ मारपीट की थी और उनका सिर फोड़ दिया था। बारादरी थाने में लिखित तहरीर दी थी। लेकिन, पुलिस ने केवल चालान करके आरोपी नौबत यादव को छोड़ दिया। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए। उसने आज उन पर और उनके भाई पर गोली चला दी।

जानिए क्यों हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, कुली नौबत ने जिस तमंचे से फायर किया था, उसे नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ में कुली नौबत ने बताया-पहले कुली का काम स्वतंत्र रूप से होता था। जब से टेंडर हुआ है। कुलियों को टेंडर मालिक अपने हिसाब से पैसा देता है। इसी बात को लेकर के विवाद हुआ है। पहले में भी 8-10 दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

SP सिटी मानुष पारीक, CO सिटी जांच करने पहुंचे बस स्टैंड।

SP सिटी मानुष पारीक, CO सिटी जांच करने पहुंचे बस स्टैंड।

ALSO READ  वाराणसी में विंग्स ओवर गंगा एयर शो का समापन, पीएम मोदी ने किया नए गारमेंट यूनिट का उद्घाटन

व्यापारी जमीन पर पड़े हुए थे SP सिटी मानुष पारीक ने बताया- शाम को 6:15 पर सूचना मिली कि कुली ने दो लोगों को सैटेलाइट रोडवेज स्टैंड पर गोली मार दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला दोनों व्यापारी हैं। जो घायल अवस्था में पड़े थे।

दोनों सगे भाई हैं। जिनका नाम अतुल पांडे, अनुज पांडे है। जिन्हें एम्बुलेंस से मैक्स लाइफ अस्पताल भेजा गया। गोली मारने वाला व्यक्ति नौबत यादव है। जो पेशे से कुली है। कई थानों की पुलिस, SP सिटी मानुष पारीक, CO सिटी और फोरेंसिक टीम पहुंची।

ALSO READ  INDIA गठबंधन का बड़ा प्लान, 30 अक्टूबर 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का होगा मॉक महाभियोग

—————————-

यह खबर भी पढ़ें….

माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ जा रहे तो यह जान लीजिए, शहर नो-व्हीकल जोन, 10 किमी पैदल चलना पड़ेगा; VVIP पास रद्द

महाकुंभ में भीषण जाम के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कड़े लहजे में कहा है- किसी भी स्थिति में जाम नहीं लगना चाहिए। माघी पूर्णिमा पर नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!