[ad_1]
इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर46 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एएसपी सिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। बैरवा नानकार गांव में सोमवार को 65 वर्षीय बलिराम यादव का शव एक खेत से बरामद हुआ। मृतक रविवार शाम से लापता थे और परिवार द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में एक नया मोड़ तब आया जब मृतक के छोटे बेटे अजय कुमार ने अपने बड़े भाई लवकुश यादव और उसकी पत्नी पर पिता की हत्या का गंभीर आरोप लगाया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के अनुसार, अजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच के साथ-साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
[ad_2]
Source link









