Skip to main content

Naradsamvad

GRP jawan beaten up, service pistol and camera snatched | GRP जवान को पीटा, सर्विस पिस्टल और कैमरा छीना: इटावा में महिलाओं को लेकर हुई थी पैंट्री कार कर्मियों से मारपीट, दो गिरफ्तार – Etawah News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

उवैस चौधरी | इटावा27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इटावा में गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां ड्यूटी पर तैनात जीआरपी सिपाही नीतू सिंह के साथ पैंट्री कार कर्मचारियों ने मारपीट कर उनकी सर्विस पिस्टल और कैमरा छीन लिया। घटना तब हुई जब सिपाही ने पैंट्री कार में महिलाओं को अवैध रूप से यात्रा करवाने का विरोध किया।

घटना महेरा चुंगी रेलवे फाटक के पास हुई, जहां आरोपियों ने दो बार चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और कुछ लोग फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पैंट्री कार मैनेजर अपरबल और उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य 7-8 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ALSO READ  लखनऊ में अवैध चैंबरों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, वकीलों ने सड़क पर लेटकर किया जोरदार प्रदर्शन

देखें 6 तस्वीरें…

घायल सिपाही को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। नीतू सिंह ने बताया कि वह कानपुर से आगरा रूट पर ड्यूटी कर रहे थे और ट्रेन में किसी भी घटना की जिम्मेदारी जीआरपी की होती है। जीआरपी सीओ की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

ALSO READ  फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने रौंदा, 4 लोगों की मौत और 12 घायल

सिपाही ने बताया जब हम ट्रेन की पैंट्री कार में गए तो वहां देखा की बड़ी तादाद में महिलाएं इसमें अवैध रूप से सफ़र कर रही थी। इस बात का पैंट्री कार वालों से मना किया गया कि, महिलाओं को इसमें सफ़र न करने दें क्योंकि अगर उनके साथ कोई छेड़खानी या घटना घटित हुई तो उसकी जिम्मेदारी हम लोगों की होगी। लेकिन पैंट्री कार वाले इस पर आग बबूला हो उठे और उन लोगों ने कहा हम रेलवे को पैसा देते हैं। हम जिसको चाहेंगे उसको अपने साथ लेकर जाएंगे।

ALSO READ  मध्य प्रदेश की नर्मदा नदी के किनारे मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड, कांग्रेस ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

इस बात की मना करने पर जब मैं कैमरा ऑन किया तो उन्होंने हमारा कैमरा छीन लिया और हमारे साथ कई लोगों ने मिलकर ट्रेन के अंदर मारपीट की। जिससे मेरे चोटे भी आई है और वर्दी भी फट गई है। इस घटना की जानकारी राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई, इसके बाद एक दो लोगों को जीआरपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन अन्य लोग भागने में सफल हो गए।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!