Skip to main content

Naradsamvad

After Mahashivratri, the Municipal Corporation’s campaign against encroachment | महाशिवरात्रि के बाद नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ महाअभियान: 37 हजार 856 भवनों पर नहीं लगा क्यूआर कोड, 15 से मेयर करेंगे सत्यापन – Varanasi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

स्मार्ट सिटी सभागार में नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक करते मेयर

वाराणसी में महाशिवरात्रि के बाद नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ महा अभियान चलाएगा। मेयर अशोक तिवारी ने सभी जोनल अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में इस बीच अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

.

स्मार्ट सिटी के सभागार में बैठक के दौरान मेयर ने कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाए जा रहे क्यूआर कोड की समीक्षा की। स्मार्ट सिटी ने दावा किया कि अब तक 01 लाख 82 हजार 878 भवनों पर क्यूआर कोड लगाया गया है। मेयर ने 15 फरवरी से खुद क्यूआर कोड की सत्यता जांचने के लिए स्थलीय निरीक्षण के लिए कहा।

ALSO READ  बहराइच में पूजा के दौरान आग लगने से महिला की मौत, पिता ने लगाया पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप

18 में से सिर्फ 06 वार्डो में सर्वे पर नाराज

बैठक के दौरान जल निगम के अधिकारी ने बताया कि अभी तक 18 वार्डों में से 06 वार्डो में ही सीवर लाइन के लिए सर्वे की जानकारी पर मेयर ने नाराजगी जताई। मेयर ने 15 फरवरी तक का समय देते हुए पेयजल के लिए भी डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। जलकल परिसर में डब्लूटीपी से जुड़ी तकनीकी समस्या को दूर करने के निर्देश दिए ताकि पूरी क्षमता के साथ पेयजल आपूर्ति हो।

ALSO READ  अमेठी में अमूल डेयरी की वार्षिक बैठक, किसानों को आधुनिक पशुपालन और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

एक सप्ताह में करें जन्म मृत्य प्रमाण पत्र का निस्तारण

मेयर ने आए दिन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर हो रहे किचकिच को देखते हुए एक सप्ताह का समय देते हुए सभी लंबित प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। बंदरों के हमले से नागरिकों के घायल होने को लेकर नगर आयुक्त, पशु चिकित्सा अधिकारी से अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ को कहा। बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा समेत नगर निगम के सभी जोनल अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी समेत स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी: बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस से मांगी माफी

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!