Skip to main content

Naradsamvad

थाना समाधान दिवस में पहुँचे डीएम और एसपी ने सुनी जनता की फरियाद

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़

बाराबंकी। शनिवार को जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक  दिनेश कुमार सिंह ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना टिकैतनगर व थाना बदोसराय में जनता की समस्याएं सुनी व कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करवाया। जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका उन शिकायतों का समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना शासन व सरकार की प्राथमिकता में है। अधिकारी इस बात को भी सुनिश्चित करे कि समस्याओं के समाधान में शिकायतकर्ता को सन्तुष्टि भी मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय मिल सके इसी उद्देश्य से थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर सम्बंधित थानों के थानाध्यक्ष व राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

बाराबंकी पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन, मौके पर कुल 73 प्रार्थना पत्र निस्तारित-

 थाना बदोसराय में जन सुनवाई के दौरान 01 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ व थाना टिकैतनगर में जनसुनवाई के दौरान कुल 05 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही 03 प्रार्थना पत्रों निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त कुल 150 प्रार्थना पत्रों में से कुल 73 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया जिसमें मौके पर 42 प्रार्थना पत्रों का व 31 का सम्बन्धित घटनास्थल पर जाकर निस्तारण कराया गया।

ALSO READ  दुधवा नेशनल पार्क 1 नवंबर से होगा खुला, गोल्डन जुबली सीजन के लिए तैयारियां पूरी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!