Skip to main content

Naradsamvad

रतनपुर गांव में ग्रामीणों को दिखा तेंदुआ वन विभाग टीम जांच करने पहुंची

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

रेंजर फतेहपुर ने तेंदुआ को ढूंढने के लिए तीन टीम गठित की

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला (एडिटर)

रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर के ग्राम पंचायत रतनपुर में गन्ने के खेत में तेंदुआ होने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया जिसको देखकर पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग टीम को दी तो जांच पड़ताल करने वन विभाग की टीम पहुंच गई। ग्रामीण संतोष कुमार यादव ने बताया कि शाम को गांव के बाहर स्थित गन्ने के खेत में गन्ने की कटाई चल रही थी इस दौरान खेत के कुछ दूरी पर जंगली जानवर तेंदुआ दिखाई पड़ा जिसे देखकर गन्ना काट रहे दर्जनों ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे तेंदुआ दूसरे गन्ने के खेत में घुस गया यह दृश्य देखकर गांव के कुत्ते गन्ने के खेत के पास भौंकने लगे। इसकी सूचना पीआरबी 112 पुलिस को दी गई पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर वापस लौटी।


अधिवक्ता संतोष कुमार यादव का कहना है कि तेंदुआ के पैरों के निशान मेरे पास मौजूद हैं वन विभाग की टीम मानने से इनकार कर रही है। अगर वन विभाग की टीम कांबिंग करें उसको ढूंढे तो जरूर मिलेगा परंतु वन विभाग की टीम का कहना है कि तेंदुए की निशान नहीं है जबकि निशान तेंदुआ के ही हैं। डीएफओ आकाशदीप बधावन के आदेश के अनुसार रेंजर प्रमोद सिंह सोमवंशी के निर्देशानुसार तेंदुआ को पकड़ने के खोजने के लिए टीम लगा दी गई। फतेहपुर रेंजर प्रमोद सिंह सोमवंशी सिंह बताया वन विभाग की तीन टीमें गठित कर लगा दी गई हैं अभी तक तेंदुआ का कोई सुराग नहीं मिला है कांबिंग की जा रही है मैंने स्वयं पहुंच कर जांच पड़ताल की है कोई अभी तक निशान तेंदुआ का नहीं मिला है।

ALSO READ  बाराबंकी में सड़क पर गिरा नीम का बड़ा पेड़, ट्रैफिक पूरी तरह बाधित
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!