Skip to main content

Naradsamvad

ipl 2025 captains list all teams three teams yet to decide captain lsg rishabh pant ruturaj gaikwad hardik pandya csk kkr rcb delhi capitals

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

IPL 2025 Captains list All Teams: IPL 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को अपना कप्तान नियुक्त कर दिया है. इसी के साथ LSG ऐसी सातवीं टीम बन गई है, जिसने आईपीएल 2025 के लिए अपना कप्तान घोषित कर दिया है. पंत, लखनऊ टीम के इतिहास के केवल दूसरे कप्तान बने हैं. उनसे पहले कप्तानी का भार केएल राहुल संभाल रहे थे, जो अब दिल्ली कैपिटल्स में जा चुके हैं. मगर अब भी 3 टीम ऐसी हैं, जिन्हें अगले सीजन के लिए अपने लीडर का इंतजार है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो मेगा ऑक्शन में उसने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान घोषित कर चुकी है. अय्यर, जिन्हें पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. उनके अलावा मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में रहेगी और गुजरात टाइटंस की कप्तानी का भार इस बार भी शुभमन गिल संभालेंगे. गिल, जिन्हें हाल ही में भारत की वनडे टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

ALSO READ  अंकिता भंडारी केस: अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से हिरासत में, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया था और टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही. गायकवाड़ इस बार भी CSK के कप्तान बने रहेंगे. 2021 से ही राजस्थान रॉयल्स के लीडर रहे संजू सैमसन इस बार भी टीम के कप्तान बने रहेंगे, उनके अंडर राजस्थान पिछले सीजन प्लेऑफ तक पहुंची थी. अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2024 के फाइनल तक ले जाने वाले पैट कमिंस फिर से उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे.

  • चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़
  • मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या
  • गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल
  • लखनऊ सुपर जायंट्स – ऋषभ पंत
  • पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर
  • राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन
  • सनराइजर्स हैदराबाद – पैट कमिंस
ALSO READ  शाहजहांपुर में दुर्गा मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट अधूरा, खराब निर्माण और अतिक्रमण बना बाधा

RCB, KKR और दिल्ली को नहीं मिला कप्तान

अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स को अपना कप्तान नहीं मिला है. एक तरफ विराट कोहली को RCB की कप्तानी मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दिल्ली की कप्तानी अक्षर पटेल को मिलनी तय है, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. KKR की बात करें तो अटकलें जोरों पर हैं कि अजिंक्य रहाणे अगले सीजन टीम की कमान संभाल सकते हैं.

ALSO READ  सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी को दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें:

Rishabh Pant: लखनऊ के कप्तान बने ऋषभ पंत, लेकिन पंजाब किंग्स का उड़ाया मजाक; कह दी बहुत बड़ी बात

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!