Skip to main content

Naradsamvad

shreyas iyer blasts kkr management for releasing him ahead ipl 2025 says lack of communication led to his release

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

Shreyas Iyer on KKR Release: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने IPL 2024 का खिताब जीता था. इसके बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिटेन ना करने का चौंकाने वाला फैसला लिया था. रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह वो 6 खिलाड़ी रहे, जिन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व केकेआर ने रिटेन किया था. जब खिलाड़ियों की नीलामी हुई तो पंजाब किंग्स ने श्रेयस को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. खैर अब अय्यर ने केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है.

ALSO READ  महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बसपा प्रमुख मायावती ने देशवासियों को दी बधाई, साझा किया खास संदेश

श्रेयस अय्यर इस कारण छोड़ा KKR का साथ

इंडियन एक्स्प्रेस अनुसार श्रेयस अय्यर ने कहा, “चैंपियन बनने के बाद हमारी बात हुई थी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी मैनेजमेंट की ओर से रिटेंशन को लेकर अधिक प्रयास नहीं हुए. मैं हैरान था कि यह क्या हो रहा है? आपसी तालमेल की कमी के कारण मैंने और टीम मैनेजमेंट ने एक-दूसरे का साथ छोड़ने का निर्णय लिया.”

‘वहां जरूर कुछ गलत है…’

श्रेयस अय्यर ने यह भी बताया कि रिटेन ना होने से उन्हें बहुत निराशा हुई थी. उन्होंने कहा, “हां मैं रिटेन ना किए जाने से निराश था. जब तालमेल की कमी हो और आपको रिटेंशन की अंतिम तारीख से केवल एक सप्ताह पहले चीजें पता चल रही हों, तो वहां जरूर कुछ गलत है. इस कारण मुझे फैसला लेना ही था. जो किस्मत में लिखा होता है, वह होकर रहता है.”

ALSO READ  मैसूरु दशहरा उत्सव के बाद हाथियों का वजन बढ़ा, 13 हाथी वापस लौटे अपने कैंप

श्रेयस अय्यर ने IPL 2025 में अच्छी कप्तानी के साथ-साथ व्यक्तिगत तौर पर भी बढ़िया प्रदर्शन किया था. उन्होंने 14 मैचों में 39 के औसत से 351 रन बनाए थे. इसी सीजन में उन्होंने आईपीएल के इतिहास में 3,000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया था. श्रेयस अय्यर को चाहे KKR से बाहर जाने पर निराशा हुई हो, लेकिन उन्होंने साथ ही शाहरुख खान और अन्य सभी साथियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया. अब श्रेयस IPL 2025 में पंजाब की कप्तानी करते दिखेंगे.

ALSO READ  मानहानि मामला: राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे, अदालत सुनाएगी फैसला

यह भी पढ़ें:

तीन टीमों को IPL 2025 के लिए नहीं मिला कप्तान, RCB को भी है अपने लीडर का इंतजार

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!