[ad_1]
Shreyas Iyer Punjab Kings Captain: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 से पहले श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बना दिया है. पंजाब किंग्स ने रविवार रात इसकी घोषणा की. अय्यर इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे. केकेआर ने पिछले सीजन में खिताब भी जीता था. अय्यर की बात करें तो वे अनुभवी खिलाड़ी होने के साथ-साथ अच्छे कप्तान भी हैं. पंजाब किंग्स ने अय्यर के साथ-साथ रिकी पोंटिंग को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है. पोंटिंग को टीम का हेड कोच बनाया गया है.
पंजाब ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. टीम ने इसके जरिए अय्यर को कप्तान बनाने की जानकारी शेयर की. अय्यर ने कप्तान बनने पर टीम के साथ-साथ फैंस का भी शुक्रिया किया है. उन्होंने कहा, ”बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. फैंस, मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए टीम के मालिक और कोच को शुक्रिया. हम अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे. कोच और मैनेजमेंट ने ऑक्शन में अच्छा काम किया है. हमारे पास खिलाड़ियों का अच्छा कॉम्बीनेशन है.”
पंजाब ने पोंटिंग को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी –
पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने के साथ-साथ रिकी पोंटिंग को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. टीम ने पोंटिंग को हेड कोच बनाया है. पोंटिंग दिसंबर 2024 में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े थे. वे इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे. पोंटिंग ने अय्यर को लेकर कहा, श्रेयस के पास खेल को लेकर अच्छी सोच है. उन्होंने खुद की कप्तानी को साबित किया है. मैंने आईपीएल में पहले अय्यर के साथ अच्छा समय बिताया है.
श्रेयस अय्यर का अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड –
अय्यर आईपीएल में अभी तक 115 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 3127 रन बनाए हैं. अय्यर ने टूर्नामेंट में 21 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा है. उन्होंने पिछले सीजन के 14 मैचों में 351 रन बनाए थे. जबकि आईपीएल 2022 में 401 रन बनाए थे.
???????????????????????????? ???????????????? ➡️ ???????????? ???????????????????????? ????????????! ©️♥️#CaptainShreyas #SaddaPunjab #PunjabKings pic.twitter.com/EFxxWYc44b
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) January 12, 2025
???????????????? ???????????????????? ???????????????????? ???????????????????? ???????????????????? ????????????????????????????????????????????????????????! ????#CaptainShreyas #SaddaPunjab #PunjabKings pic.twitter.com/jCYtx4bbVH
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) January 12, 2025
यह भी पढ़ें : Dhanashree Verma Chahal: युजवेंद्र चहल का घर छोड़कर मायके गईं धनश्री? खुद फोटो शेयर कर दिया अपडेट
[ad_2]
Source link









