Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
अमेठी में वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ कांग्रेस की बाइक रैली, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग शाहजहाँपुर के बांके बिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर बदलेंगे दर्शन के समय, सफेद वस्त्रों में दिखेंगे ठाकुर जी झांसी में स्कूल क्लर्क गिरफ्तार, 16 साल की छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो के जरिए किया ब्लैकमेल शाहजहांपुर में 50 से ज्यादा लोगों को घायल करने वाली आक्रामक बंदर पकड़ी गई, जंगल में छोड़ा शाहजहांपुर में PET 2026 की पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न, 68.88 प्रतिशत उम्मीदवार हुए शामिल शाहजहांपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में मंडलीय प्रिंसिपल्स की दो दिवसीय बैठक शुरू, शिक्षा स्तर सुधारने पर जोर

4 vicious smugglers arrested with smack worth 23 lakhs | 23 लाख की स्मैक के साथ 4 शातिर तस्कर गिरफ्तार: सभी पर दर्ज हैं गैंगस्टर के मुकदमे – Amethi District News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

अमेठी पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुसाफिरखाना और मोहंगनज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए इन तस्करों से कुल 225 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 23 लाख रुपए आंकी गई ह

.

मुसाफिरखाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान जमुवारी गांव के समीर को पकड़ा, जिसके पास से 120 ग्राम स्मैक (कीमत 12 लाख रुपए) बरामद हुई। समीर पर पहले से ही आर्म्स एक्ट समेत चार गंभीर मामले दर्ज हैं।

वहीं, मोहंगनज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन और तस्करों – मनोज सरोज, बबलू गोसाई और जगत बहादुर कोरी को गिरफ्तार किया। इन तीनों के पास से कुल 105 ग्राम स्मैक (कीमत 11 लाख रुपए) बरामद हुई। पकड़े गए सभी अपराधी पुराने अभ्यस्त अपराधी हैं।

मनोज सरोज पर 6, बबलू गोसाई पर 10, और जगत बहादुर कोरी पर 8 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के मामले भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अमेठी में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  ISRO का बड़ा प्लान: 2029 तक बनेंगे 4 लॉन्च पैड, सैटेलाइट भेजने की क्षमता होगी और ज्यादा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!