Skip to main content

Naradsamvad

YouTuber gave contract to kill transgender’s driver | यूट्यूबर ने दी किन्नर के ड्राइवर की हत्या की सुपारी: 8 लाख में करवाई हत्या, 3 मिलियन फॉलोवर्स वाला मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार – Jaunpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

जौनपुर पुलिस ने किन्नर के ड्राइवर की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स वाले प्रसिद्ध यूट्यूबर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

घटना 2 जनवरी की शाम साढ़े छह बजे की है, जब लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रशीदाबाद मोहल्ले में बाइक सवार बदमाशों ने आजमगढ़ निवासी गोपाल शर्मा उर्फ गोपाल विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी डॉ. कौस्तुभ के नेतृत्व में गठित चार टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की।

ALSO READ  बस्ती की डीएम ने किया दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों का निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों को परखा

पुलिस ने रामघाट के पास से मुख्य साजिशकर्ता बृजलाल प्रजापति उर्फ अंशू, शूटर अंकित कनौजिया, विनोद बिंद और प्रदीप बिंद को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि अंकित कनौजिया ने 8 लाख रुपये की सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में आजमगढ़ के चिकसावा गांव का प्रदीप बिंद भी शामिल है, जो जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।

ALSO READ  नार्को हवाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 1424 बैंक खाते फ्रीज कर 100 करोड़ रुपये जब्त

सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और बाइक बरामद कर लिए हैं। साथ ही अंकित कनौजिया के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच जारी है। जांच में यह भी पता चला कि किन्नर समाज में चार सदस्यीय टीम होती है – किन्नर, गुरु, ढोलक वादक और चालक, जिनके बीच प्राप्त धन का बंटवारा होता है।

ALSO READ  लखनऊ में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!