Skip to main content

Naradsamvad

BJP Lucknow Metropolitan President Election ramapati ram tripathi | भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष चुनाव: शुक्रवार को शुरू होंगे नामांकन, योग्यता और उम्र की नई शर्तें बनी चर्चा का विषय; पर्यवेक्षक रमापति त्रिपाठी रहेंगे मौजूद – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष पद और प्रदेश परिषद पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुक्रवार, 10 जनवरी को शुरू होगी। चुनाव अधिकारी और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक ‘द गोल्डन सेलिब्रेशन’ लॉन (श्याम सत्संग भवन) में

.

नामांकन पत्रों की जांच 4 बजे से 6 बजे तक की जाएगी, जिसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

आम सहमति से संपन्न होगा चुनाव

ALSO READ  राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की, दिल्ली रैली पर छिड़ा विवाद

भाजपा की परंपरा के अनुरूप महानगर अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा। चुनाव प्रभारी रमापति राम त्रिपाठी और वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में नामांकन और चयन की प्रक्रिया पूरी होगी।

उम्मीदवारों के लिए सख्त योग्यता शर्तें

भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार को पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि से जुड़ा होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और उसे लगातार दो बार सक्रिय सदस्य होना चाहिए। इन सख्त शर्तों ने उम्मीदवार चयन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

ALSO READ  मैसूरु दशहरा उत्सव के बाद हाथियों का वजन बढ़ा, 13 हाथी वापस लौटे अपने कैंप

नई शर्तें बनीं चर्चा का विषय

पार्टी के भीतर उम्र सीमा और वैचारिक पृष्ठभूमि की शर्तें चर्चा का केंद्र बन गई हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन शर्तों का उद्देश्य संगठन में युवा और ऊर्जावान नेतृत्व को आगे लाना है। यह कदम पार्टी की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें नए चेहरों को मौका देकर संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया गया है।

ALSO READ  मोकामा विधायक अनंत सिंह जेडीयू से निष्कासित, बोले- अब खत्म हो जाएगी नीतीश कुमार की पार्टी

महत्वपूर्ण चुनाव स्थल

चुनाव का आयोजन लखनऊ के ‘द गोल्डन सेलिब्रेशन’ लॉन में होगा, जहां भाजपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता एकत्र होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पारदर्शी और समावेशी होगी, जिससे संगठन को नई दिशा मिलेगी।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!