Skip to main content

Naradsamvad

बडनपुर हाट बाजार की दो लाख साठ हजार रुपए की लगी खुली बोली

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी बाराबंकी।

रामनगर बाराबंकी।विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत बडनपुर की हॉट बाजार का निर्माण सन 2018-19 में ग्राम प्रधान आशा वर्मा के द्वारा कराया गया था। प्रतिवर्ष ग्राम प्रधान के द्वारा पंचायत घर में हॉट बाजार का समय पूरा होने पर बाजार की खुली बोली लगाई जाती है जिसमें क्षेत्र के दर्जनों सम्मानित लोग पहुंचकर खुली बैठक में हिस्सा लिए हैं।सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी अभय कुमार शुक्ला की मौजूदी में दर्जनों लोगों ने हाट बाजार का ठेका लेने के लिए बोली लगाई। यह बोली ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया के द्वारा सबसे ज्यादा दो लाख साठ हजार रुपए की बोली लगाकर 1 वर्ष के लिए हॉट बाजार का ठेका ले लिया।हाट बाजार की बोली एक लाख से शुरू हुई जो दो लाख साठ हजार तक चली गई।ग्राम विकास अधिकारी अभय शुक्ल ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार वर्मा की उपस्थिति में बताया आज 6 जनवरी को हाट बाजार बड़नपुर का समय पूरा होने पर सोमवार की शाम दर्जनों लोगों की मौजूदगी में हॉट बाजार की खुली बोली लगाई गई है।हॉट बाजार की खुली बैठक में ठाकुर हाकिम सिंह भदोरिया ग्राम प्रधान मीतपुर राम सिंह रावत उत्तम वर्मा शेखर वर्मा सानू रावत राजू यादव सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी में सबसे ज्यादा बोली हाकिम सिंह के द्वारा लगाई गई है। आज बड़नपुर हाट बाजार का ठेका 1 साल के लिए सब्जी दुकानदारों से वसूली करने के लिए हाकिम सिंह को ठेका दे दिया गया।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!