Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर से योगी सेवक नीरज शर्मा ने लोधेश्वर महादेव तक निकाली विशाल मोटरसाइकिल रैली

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

 

 

 

 

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी बाराबंकी

रामनगर बाराबंकी। विकासखंड रामनगर के नगर पंचायत स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से योगी सेवक नीरज शर्मा ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आज गायत्री शक्तिपीठ मंदिर स्थित पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन पूजन कर भव्य मोटरसाइकिल यात्रा रैली निकाली गई। रैली के काफिले में हजारों लोग मोटरसाइकिल से यात्रा करते हुए रैली शामिल हुवे।इस रैली में योगी सेवक नीरज शर्मा आगे आगे रैली की अध्यक्षता कर जनता जनार्दन से हाथ जोड़कर लोगों को प्रणाम कर रहे थे । नया वर्ष 2025 जनवरी में इस रैली का उद्देश्य लोगों में ज्यादा से ज्यादा योगी सेवक की पहचान हो सके।सोमवार को योगी सेवक ने रामनगर से निकलकर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव के द्वार पहुंचे वहां पर पहुंचकर योगी सेवक नीरज शर्मा का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बता दें योगी सेवक नीरज शर्मा रामनगर विधानसभा से निर्दलीय विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं उनकी अगली तैयारी भी विधायकी का चुनाव लड़ने की है।योगी सेवक लगातार रामनगर विधानसभा में सक्रिय हैं लोगों की मदद करते हैं समाज सेवा करते हैं जिसकी वजह से इनकी अलग पहचान रामनगर में बन रही है आज उन्होंने करीब 12:00 बजे मोटरसाइकिल रैली निकाली है जिसमें हजारों की संख्या में लोग रैली में मोटरसाइकिल से शामिल हुए हैं। बता दे रामनगर विधानसभा के पूरे क्षेत्र में योगी सेवक नीरज शर्मा मोटरसाइकिल से यात्रा कर आज लोगों में पहचान बनाई है।योगी सेवक नीरज शर्मा ने बताया सनातन धर्म बढ़ेगा तो राष्ट्र बढ़ेगा आज रामनगर विधानसभा में रैली निकालने का उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना है।पूर्व में हिंदू मंदिर के साथ तोड़फोड़ होती थी वह नहीं होनी चाहिए। हिंदू धर्म जातियों में बट रहा है उसको नहीं बटना नहीं चाहिए। इस दौरान योगी सेवक नीरज शर्मा की मोटरसाइकिल रैली में हजारों लोग मौजूद रहे।

ALSO READ  पीएम मोदी ने ओडिशा में आरबीआई के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!