Skip to main content

Naradsamvad

The body of a 25-year-old girl turned out to be Soni’s | 25 साल की युवती का शव सोनी का निकला: गाजियाबाद में युवती की हत्या उसी के रिश्तेदार ने की, परिजनों ने कहा बुरी नजर रखता था – Ghaziabad News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

युवती गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र की रहने वाली है। जिसकी फरवरी में शादी होनी थी।

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को मिले युवती के शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। रात में ACP स्वतंत्र कुमार सिंह भी फिर से थाने में पहुंचे। युवती के परिजनों को पुलिस ने शव के बारे में बताया। जिसके बाद युवती के परिजन पहुंचे और शव क

.

मेड का काम करती थी सोनी

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में मिला युवती का शव 25 साल की सोनी का निकला। युवती भाेवापुर में परिवार के साथ रह रही थी। जहां पास की एक सोसायटी में मेड का काम करती थी। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती का चचेरा फूफा लंबे समय से बुरी नजर रखता था।

इसी पार्क में युवती का शव मिला। युवती के चेहरे पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार किए गए।

इसी पार्क में युवती का शव मिला। युवती के चेहरे पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार किए गए।

ALSO READ  लखनऊ में अवैध चैंबरों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, वकीलों ने सड़क पर लेटकर किया जोरदार प्रदर्शन

पहले भी उसे कई बार समझाया गया था, लेकिन उसके बाद भी वह पीछा करता था। परिजनों का कहना है कि उसने ही युवती की हत्या की है। जिसके खिलाफ परिजनों ने तहरीर देते हुए एफआईआर कराई।

ALSO READ  जामिया मिलिया इस्लामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, प्रशासन ने जारी किया आदेश

फरवरी में होनी थी युवती की शादी

परिजनों ने बताया कि सोनी की शादी तय हो चुकी थी। फरवरी 2025 में युवती की शादी होनी थी। युवती जब भी घर से बाहर जाती थी, तब आरोपी रिश्तेदार उसका पीछा करता था। यहां तक की शादी तय होने के बाद वह धमकी दे रहा था। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए 5 टीमें लगाई गईं। जहां पुलिस ने शव की पहचान की, आरोपी रिश्तेदार को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

ALSO READ  मानहानि मामला: राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे, अदालत सुनाएगी फैसला

आरोपी के घर जब पुलिस पहुंची, तब पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से गुजरात जाने की बात कहकर घर से निकला था। जिसने बुधवार रात को युवती की हत्या कर शव को कौशांबी क्षेत्र में पार्क में फेंक दिया। युवती का चेहरा भी कुचला गया।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!