Skip to main content

Naradsamvad

जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

डीएम एसपी ने रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read
Highlights
  • रैन बसेरा
  • डीएम बाराबंकी

लवकुश तिवारी(नारद संवाद एजेंसी)

Ad image

जिलाधिकारी ने जरूरतमंद वह असहाय वर्ग के लोगों को वितरित किया कंबल

 

बाराबंकी, । जन-सामान्य को शीतलहर से बचाव हेतु जिलाधिकारी बाराबंकी सत्येंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह व राजस्व और नगर पालिका टीम के साथ संयुक्त रूप से तहसील नवाबगंज के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर अलाव एवं स्थाई रैन बसेरों का निरीक्षण करने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, लेबर अड्डों एवं चिकित्सालय के आस पास निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम में रात्रि के दौरान विशेषकर बेघर , मजदूर और दूर दराज के इलाकों से आए हुए यात्रियों के लिए अलाव और रैन बसेरे जीवन रक्षक साबित होते हैं। शासन का यह प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण प्रभावित न हो और जरूरतमंदों को तुरंत राहत मिले। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलाव की स्थिति रैन बसेरे की साफ सफाई और वहां उपलब्ध सुविधाओं को परखा। इसके साथ ही शौचालय, बिस्तर, आगंतुक रजिस्टर इत्यादि सुविधाओं को देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जरूरतमंद व असहाय वर्ग के लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के दृष्टिगत कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे या खुले आसमान के नीचे ना सोए, रैन बसेरे का आश्रय लें। वहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर रुके लोगों से बातचीत की तथा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन-सामान्य को शीतलहर से बचाव के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है। पर्याप्त संख्या में स्थाई रैन बसेरों को बनवाया गया है साथ ही शीतलहर से बचाव के लिये अलाव भी जिले भर में जलवाए जा रहे

ALSO READ  भोपाल के भानपुर ब्रिज के नीचे Think Gas पाइपलाइन में लगी भीषण आग, इलाके में मची भगदड़
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!