Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी जिले में मौसम ने बदली करवट, गर्मी से मिली राहत, धुन्ध और तेज रफ्तार आंधी ने बदला मौसम,बारिश भी शुरू जब जिलाधिकारी बने ‘कृष्ण’, और बालिकाएं बनीं ‘अर्जुन’ “पत्नी ने रची नागिन जैसी साजिश: मेरठ में पति की हत्या के लिए खरीदा सांप, कलयुगी सोच की हदें पार” ज़हरखुरानी के बाद भी नहीं जागी पुलिस, मेडिकल कॉलेज तक खींचनी पड़ी रोडवेज बस मिशन शक्ति अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया अभियान Church Property Vs RSS; Waqf Board | Muslim Christian Land Controversy | स्पॉटलाइट- क्या चर्च के पास 17 करोड़ एकड़ जमीन: RSS मुखपत्र का दावा, वक्फ से ज्यादा प्रॉपर्टी, राहुल गांधी बोले- अब ईसाईयों पर निशाना
[post-views]

महादेवा ईको पर्यटन स्थल भगहर झील बना आकर्षण का केंद्र

कृष्ण कुमार शुक्ल (नारद न्यूज़ एजेंसी)
रामनगर बाराबंकी।जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर के सूरतगंज विकासखंड अंतर्गत प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव से 9 किलोमीटर की दूरी पर, ग्राम मुकौली में महादेवा इको पर्यटन स्थल भगहर झील स्थित हैं।

जिसको उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा विकसित किया गया है। यहां पर सरकार के द्वारा लाखों रुपए पर्यटन के नाम पर खर्च किए गए हैं,अभी भी इस झील को वर्तमान समय में विकसित किया जा रहा है।इस झील का पानी कभी सूखता नहीं है। इस भगहर झील में कई प्रकार के जलीय जीव जंन्तु रहते हैं। इस झील की गहराई 15 से 20 फीट है।

यह शहर के कोलाहल भीड़भाड़ व तनावपूर्ण एवं प्रदूषित वातावरण से मुक्त झील हैं इसके किनारे लगे ऊंचे ऊंचे पेड़ पौधों एवं पक्षियों के बीच में स्थित रमणीय स्थल है यहां का मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। यह झील 185 एकड़ 74.00 हेक्टेयर में फैली अर्धचंद्राकार स्वच्छ जल युक्त भगहर झील है, जो इस जिले की सबसे बड़ी झील है।

यह समुद्र तल से लगभग 120 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। इस झील की गहराई 15 से 20 फीट है जिसमें विभिन्न प्रकार के पादप वन जंतु पाए जाते हैं। माह नवंबर से मार्च तक यहां साइबेरियन पक्षियों की भरमार जो की पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है। इस जगह का इतना अच्छा वातावरण है कि इस झील के किनारे दूर दराज से कई पक्षी जीव जंतु प्रवास करने भी आते हैं। पक्षियों के रहने के लिए पेड़ों पर कई प्रकार के इंतजाम पर्यटन विभाग के द्वारा किए गए हैं। पर्यटन स्थल भगहर झील में घूमने दूर दराज से काफी लोग प्रति दिन आते हैं। कैंटीन से अंदर प्रवेश हेतु ₹20 का टिकट बड़ों के लिए व बच्चों के लिए ₹10 टिकट मिलता है इसको लेकर आप भगहर झील का आनंद उठा सकते हैं। दूर दराज से आए पर्यटक नाव से झील में घूमते हुवे देखे जा सकते हैं। पर्यटन स्थल के रोड के किनारे वृहद वृक्षारोपण किया गया।पर्यटन स्थल भगहर झील के कर्मचारियों का कहना है कि अभी भी पार्क में काम चल रहा है झील के बीचो-बीच में एक भगवान शिव की प्रतिमा बनाई जाएगी और साथ में एक पुल का निर्माण होगा जिस पर लोग खड़े होकर झील का आनंद ले सकेंगे इस पर काम करना अभी बाकी है। यहां पर बच्चों के लिए पार्क व झूला आदि की व्यवस्था है।यहां पर्यटको के बैठने हेतु बेंच गोल हट एवं गजेबो,घाट का निर्माण किया गया है।वन्य जीव की जानकारी एवं रुचि बढ़ाने हेतु यहां इंटरपरस्टेशन सेंटर की स्थापना हुई है जिसमें पक्षी जगत एवं सरिसृप जगत मूर्ति रखे गए हैं व उनकी जानकारी दी जाती है। यहां वन विभाग द्वारा पौधशाला की स्थापना की गई है।जिसमें माह जुलाई से पौध उचित दर पर मिलते हैं।

Loading

अन्य खबरे

YP POLITICS, UP NEWS- untold love story of MP’s ex-wife and NRI leader IN UP | सांसद की पूर्व पत्नी और NRI नेता की अनटोल्ड लवस्टोरी: कमिश्नर से जीते नंदू भैया ने जश्न मनाकर पहना नया कुर्ता, मंत्री ने दिव्यांग अधीक्षक पर दिखाया गुस्सा – Uttar Pradesh News

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1586030
Total Visitors
error: Content is protected !!