Naradsamvad

दशम विश्व योग दिवस पर किया गया जनपद में सामूहिक योगाभ्यास

 

 

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास् करते हुवे।

पुलिस लाइन में एसपी दिनेश कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ योग प्राणायाम करते हुवे।

कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद बाराबंकी।दशम अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जीआईसी ऑडिटोरियम में प्रातः योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से राज्यमंत्री रामकेश निषाद जल शक्ति विभाग, प्रमुख सचिव वीना कुमारी चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, आबकारी, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, ज़िलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अ. सुदन और जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्य सहित जन प्रतिनिधियों , अधिकारियो, कर्मचारियों तथा जनपदवासियो द्वारा सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया गया।इस अवसर योग प्रशिक्षक सुशील कुमार अवस्थी द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन व जनपद के समस्त थानों में पुलिस कर्मियों ने किया योगाभ्यास:

बाराबंकी।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मियों ने मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास किया। इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित रूप से योग करने हेतु प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों में पुलिस कर्मियों द्वारा योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

434051
Total Visitors
error: Content is protected !!