रिपोर्ट: अनुराग राजू मिश्रा
जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और थानों के कामकाज को प्रभावी बनाने के लिए नवनियुक्त ASP रूरल ने शनिवार को तिलहर थाने का औचक निरीक्षण किया। यह पूरी कार्रवाई सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के निर्देशों के बाद की गई।
निरीक्षण के दौरान ASP ने थाने के परिसर, कार्यालयों और वहां की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाने के कामकाज की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
ASP रूरल ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि थाने आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निपटारे को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जन-हितैषी बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और तत्परता से अपने कर्तव्यों का पालन करें, ताकि पुलिस में जनता का विश्वास बढ़े और कानून व्यवस्था बनाए रखने में बेहतर परिणाम मिल सकें।









