लखीमपुर खीरी में अग्रवाल महिला संघ ने अपनी नवंबर महीने की बैठक ‘सशक्त महिला, समृद्ध परिवार’ थीम के साथ मनाई। चेयरपर्सन रितु अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के बीच उत्साह बढ़ाना और उनके आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना था।
इस बैठक में महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता और परिवार की समृद्धि पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की थीम ‘साड़ी’ रखी गई थी, जिसमें सभी सदस्य सुंदर साड़ियों में शामिल हुईं, जो भारतीय पहनावे और स्त्री सौंदर्य का उत्सव था। पूनम अग्रवाल ने इस पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।
प्रतियोगिताओं में दिखा महिलाओं का हुनर
कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पंक्चुअलिटी गेम में ज्योति सिंघल विजेता रहीं, जबकि लिखित प्रतियोगिता में पलक अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया और शालू अग्रवाल रनर-अप रहीं।
एक विशेष प्रतियोगिता में शुभी अग्रवाल को ‘साड़ी क्वीन’ चुना गया और मीतू अग्रवाल रनर-अप रहीं। इसके अलावा, पहले आयोजित ऑनलाइन साड़ी कोलाज प्रतियोगिता के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें नीरू अग्रवाल विजेता बनीं।
कार्यक्रम में अंताक्षरी और हाउजी गेम ने सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। अंतक्षरी में पद्मा, नेहा, पूजा और पूरी कार्यकारिणी टीम ने शानदार संगीत प्रस्तुत किया।
संगठन की सक्रिय भागीदारी
इस आयोजन में सलाहकार लता अग्रवाल और पूजा अग्रवाल, आईपीपी राशि अग्रवाल, चेयरपर्सन रितु अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन मीतिका गर्ग, सचिव निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मंजरी अग्रवाल और संयुक्त सचिव खुशबू मित्तल शामिल रहीं।
- कार्यकारिणी सदस्य नीतू अग्रवाल, पद्मा अग्रवाल, नेहा राजीव अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, नेहा मित्तल और ईशा अग्रवाल ने इवेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चेयरपर्सन रितु अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल महिला संघ महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना चाहता है ताकि वे एक-दूसरे का सहयोग कर समाज में सार्थक योगदान दे सकें। बैठक का समापन स्वादिष्ट चाट के साथ हुआ।









