उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 28 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव में चार पुलिस कमिश्नरेट के प्रमुख भी शामिल हैं, जिससे नोएडा से लेकर वाराणसी तक पुलिस नेतृत्व में परिवर्तन आया है।
नई नियुक्तियों के अनुसार, लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। रविंद्र गौर नोएडा के नए पुलिस कमिश्नर होंगे, जबकि मोहित अग्रवाल प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे। किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों और SSP की नई तैनाती
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में प्रवीण कुमार को ADG बरेली जोन और रमित शर्मा को ADG लखनऊ जोन बनाया गया है। पीयूष मोर्दिया को ADG एस्टेब्लिशमेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
- प्रभाकर चौधरी: DIG लखनऊ रेंज
- अभिषेक सिंह: DIG आगरा रेंज
- शैलेश पांडे: DIG अलीगढ़ रेंज
- आशिष तिवारी: DIG सहारनपुर रेंज
इसके अलावा, गौरव ग्रोवर को SSP मुरादाबाद और सतपाल अंतिल को अयोध्या का नया SSP नियुक्त किया गया है। प्रीति यादव का तबादला नोएडा से PAC आगरा किया गया है।









