Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

वन्यजीव संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक तपेसिपाह में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर, बाराबंकी। प्रभागीय वन अधिकारी आकाश बधावन के निर्देशन में रविवार को रामनगर वन रेंज के अंतर्गत ग्राम तपेसिपाह में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को वन्यजीवों के संरक्षण, नदियों को स्वच्छ रखने तथा जलीय जीवों के अवैध शिकार पर रोक लगाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।ग्राम स्थित पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक कुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि नदी और जलस्रोतों में प्लास्टिक, पालीथिन व कूड़ा-कचरा न डालें। इससे जलीय जीवों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और पानी भी प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के जलीय जीव का अवैध शिकार न किया जाए तथा वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने से बचें।वन कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि गांव या आसपास के क्षेत्र में कोई वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने अथवा नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें। वन्यजीवों के साथ सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।इसके बाद वन विभाग की टीम ग्रामीणों को लेकर जंगल क्षेत्र में पहुंची। यहां दूरबीन के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन कराया गया। वन कर्मियों ने पक्षियों की पहचान और उनके प्राकृतिक आवास के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने वन्यजीवों और पक्षियों को नजदीक से देखने में रुचि दिखाई।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुशील कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक कुमार, वन रक्षक रामतिलक, लाल बचन, दुर्गेश यादव सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1530967
Total Visitors
error: Content is protected !!