Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
शारदा सहायक नहर में युवक ने लगाई छलांग, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग ! कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई ! उधौली ओवरब्रिज पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत ! हरीश द्विवेदी के प्रथम बाराबंकी आगमन पर दरियाबाद में जोरदार स्वागत ! घाघरा का जलस्तर बढ़ा तो थमी पुल निर्माण की रफ्तार, अस्थायी पाइल ब्रिज का काम रुका ! बाराबंकी-बहराइच हाईवे होगा सिक्स लेन, दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य !
[post-views]

हरीश द्विवेदी के प्रथम बाराबंकी आगमन पर दरियाबाद में जोरदार स्वागत !

हरीश द्विवेदी के प्रथम बाराबंकी आगमन पर दरियाबाद में जोरदार स्वागत !

रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता 

रामसनेहीघाट, बाराबंकी :- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के जनपद बाराबंकी में प्रथम आगमन पर विधानसभा दरियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अहमदपुर टोल प्लाजा और भिटरिया बाईपास पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

सतीश शर्मा की अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माहौल को भाजपामय कर दिया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बुलडोजर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरीश द्विवेदी का मार्गदर्शन संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सतीश शर्मा ने विधानसभा दरियाबाद के सभी क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।दरियाबाद में गूंजे भाजपा के नारे, बुलडोजर बना आकर्षण का केंद्र!

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1416979
Total Visitors
error: Content is protected !!