Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में विकास कार्यों से बदली रामनगर की तस्वीर : शरद अवस्थी

 

महादेवा कॉरिडोर, पुल, सड़क, आईटीआई, फायर स्टेशन व विद्युत उपकेंद्र समेत कई परियोजनाओं का किया उल्लेख

एडिटर जर्नलिस्ट के के शुक्ल बाराबंकी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पण्यतिथि पर  रामनगर विधानसभा क्षेत्र-267 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों और प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विधायक न रहने के बावजूद वह पार्टी के कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय हैं तथा जनता की समस्याओं और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हैं।

पूर्व विधायक ने बताया कि लोधेश्वर महादेवा धाम में कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लागत करीब 200 करोड़ रुपये बताई गई। कोटवाधाम से सनावां, बिन्दौरा से तिलोकपुर और बिन्दौरा से सआदतगंज तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मार्गों का निर्माण कराया गया। तिलोकपुर और कोटवाधाम में पशु चिकित्सा केंद्र, गनेशपुर में डायट का निर्माण तथा सूरतगंज-हेतमापुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है। इस मार्ग की लागत करीब 48 करोड़ रुपये बताई गई।

उन्होंने 2017 से 2022 के बीच कराए गए कार्यों में सालपुर-मसुरिहा पुल निर्माण की 14.55 करोड़, राजकीय आईटीआई अशोकपुर की 11 करोड़, फायर स्टेशन सधन्नापुर की 10.26 करोड़, मलौली-मसौली कल्याणी नदी पुल की 5.88 करोड़ और नामीपुर-सिरौली नाला पुल की 2.20 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उल्लेख किया। मरकामऊ में 132 केवीए सब स्टेशन पर 63 करोड़, किसान सेवा केंद्र छपटी फार्म पर 80 लाख तथा पारिजात धाम ग्राम बरौलिया में कॉमन सर्विस सेंटर पर 1.43 करोड़ रुपये खर्च होने की जानकारी दी।

पूर्व विधायक ने रानी बाजार से भयारा गांव तक 26 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग चौड़ीकरण तथा तिलोकपुर में पुलिया निर्माण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वृहद गौशाला, राजकीय पशु चिकित्सा केंद्र महादेवा, तहसील स्तरीय खेल मैदान, हेतमापुर घाघरा नदी पुल, कोटवाधाम-महादेवा-सूरतगंज चार लेन मार्ग, राजकीय डिग्री कॉलेज, कक्षा एक से 12 तक के लिए कंपोजिट विद्यालय तथा सूरतगंज में कस्तूरबा गांधी विद्यालय जैसी योजनाएं प्रस्तावित हैं। बुढवल शुगर मिल का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

शरद अवस्थी ने कहा कि महादेवा और कोटवाधाम क्षेत्र के विकास पर विशेष जोर रहेगा। जनता की जरूरत के अनुसार भविष्य में भी विकास कार्यों के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1356934
Total Visitors
error: Content is protected !!