Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

तालाब में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम !

तालाब में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम !

रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला 

रामनगर, बाराबंकी:-  घर के सामने स्थित तालाब के पास खेलते समय डेढ़ वर्षीय मासूम रिहान की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

रामनगर क्षेत्र के ग्राम भैसुरिया निवासी सिराज का करीब डेढ़ वर्षीय पुत्र रिहान शनिवार को घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह तालाब की ओर पहुंच गया और किसी तरह तालाब में चला गया। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया तालाब में डूबने के कारण बच्चे की मौत हुई है।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1352933
Total Visitors
error: Content is protected !!