Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

अमोली कला से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, कोटवाधाम तक होगा भ्रमण

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित के नेतृत्व में 14 अगस्त शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ ग्राम अमोली कला से होगा। इसके बाद तिरंगा यात्रा रामनगर-बदोसराय मार्ग से होते हुए कोटवाधाम तक जाएगी और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करेगी।भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की भावना को जागृत करना है। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है तथा हर नागरिक को इसके सम्मान और देश की एकता-अखंडता के प्रति संकल्पित होना चाहिए।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाएं और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करें।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1342885
Total Visitors
error: Content is protected !!