Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

वृहद पौधरोपण से हरित हो रहा बाराबंकी, वन विभाग ने बढ़ाया कदम

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग की ओर से वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिला वन अधिकारी आकाश दीप बाधवान के नेतृत्व में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, सरकारी परिसरों और ग्राम पंचायतों में पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधों की सुरक्षा और देखभाल पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।रामनगर रेंज में वन दरोगा सचिन पटेल की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर लगातार पौधरोपण कराया जा रहा है। देदौरा, रानीबाजार रोड, त्रिलोकपुर रोड और बाराबंकी-बहराइच मार्ग समेत कई स्थानों पर पौधे लगाए गए हैं। सड़क किनारे लगाए गए पौधों को आयरन ट्री गार्ड से सुरक्षित किया जा रहा है, जिससे पौधे पशुओं और अन्य कारणों से होने वाले नुकसान से बच सकें।बताया गया कि रामनगर रेंज में करीब 35 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण का कार्य कराया जा रहा है। वन विभाग की ओर से पौधों की नियमित निगरानी और सिंचाई समेत उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। विभाग का मानना है कि पौधरोपण के साथ पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी जरूरी है।अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों और ग्रामीणों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ सहित विभिन्न अभियानों के माध्यम से लोगों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। वन विभाग के प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में हरियाली बढ़ने लगी है। आने वाले वर्षों में यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1504443
Total Visitors
error: Content is protected !!