Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लखनऊ ले जाते समय घायल युवक की मौत, रामनगर सीएचसी में तोड़ा दम

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। श्रावस्ती जिले में सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। रामनगर क्षेत्र में हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय महताब आलम शनिवार को किसी कार्य से श्रावस्ती जिले के कटरा थाना क्षेत्र पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में महताब गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।परिजन महताब को लेकर गोंडा-बहराइच हाईवे के रास्ते लखनऊ जा रहे थे। रामनगर थाना क्षेत्र में पहुंचने पर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1506315
Total Visitors
error: Content is protected !!