Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र में बाराबंकी-गोंडा हाईवे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम सुरजनपुर निवासी सचिन (19) पुत्र विजयपाल शुक्रवार को बाइक से बहराइच स्थित अपने रिश्तेदार के घर से मां को वापस लाने जा रहा था। वह बाराबंकी-गोंडा हाईवे पर चौकाघाट रेलवे स्टेशन के निकट दुर्गापुर मोड़ के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1322613
Total Visitors
error: Content is protected !!