रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
रामनगर (बाराबंकी)। सात दिवसीय वृहद वृक्षारोपण महाअभियान के तीसरे दिन गुरुवार को रामनगर पीजी कॉलेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, वन विभाग के अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कौशलेन्द्र विक्रम मिश्र ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपनी मां, पुत्र और पुत्री के नाम कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी भी हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण और उनकी देखभाल आवश्यक है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महादेवा अमित सिंह, अभियान प्रमुख एवं पर्यावरण प्रेमी मोनू भास्कर, वन दरोगा सचिन पटेल, आलोक राय, शिक्षक शिव कैलाश गौतम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विकास सिंह तथा वन कर्मी दुर्गेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
























