Skip to main content

Naradsamvad

इटावा में कर्ज न चुकाने पर दोस्त ने की 35 वर्षीय युवक की हत्या, नदी में फेंका था शव

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के इटावा में अलीगंज पुलिस ने 35 वर्षीय विमलेश की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। विमलेश 20 अक्टूबर को लापता हो गया था। जांच में पता चला कि उसकी हत्या उसके दोस्त रोहित और उसके रिश्तेदार अजीत ने कर्ज के विवाद में की थी।

ALSO READ  कौशाम्बी: खराब हालत में थी पुलिस जीप, धक्का मारकर चलाते दिखे पुलिसकर्मी और ग्रामीण
Ad image

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, विमलेश ने उधार लिए पैसे नहीं लौटाए थे, इसलिए रोहित ने उसे मारने की साजिश रची थी।

शराब पिलाकर टायर लीवर से मारा

दशहरे की शाम आरोपियों ने विमलेश को शराब पिलाई और उसे धुमरी पुल के पास ले गए। वहां उन्होंने टायर लीवर से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ALSO READ  रायबरेली में मंत्री मनोज पांडे ने किया सरस मेले का उद्घाटन, INDIA गठबंधन पर साधा निशाना

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को एक बोरे में डाला और काली नदी में फेंक दिया। 31 अक्टूबर को रसूलपुर के पास नदी से विमलेश का शव बरामद हुआ।

ALSO READ  रामपुर में रातों-रात लगा आजम खान का बड़ा होर्डिंग, फिलिस्तीन के झंडे के साथ दी चेतावनी

पुलिस ने रोहित और अजीत दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल टायर लीवर, मृतक की मोटरसाइकिल और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!