Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले ददरौल विधायक, विकास प्रस्तावों पर हुई चर्चा !

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा 

लखनऊ(शाहजहांपुर) :- ददरौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र ददरौल के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न जनहितकारी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं, आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए उन पर सकारात्मक विचार एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ददरौल विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा जनकल्याण के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। विकसित ददरौल और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं।

भेंट के उपरांत विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434269
Total Visitors
error: Content is protected !!