Naradsamvad

[post-views]

भीषण गर्मी के बीच संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, ADG प्रवीण कुमार ने किया निरीक्षण !

रिपोर्ट :- राघवेन्द्र मिश्रा

बाराबंकी:-  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी के बावजूद अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, व्यवस्थाओं एवं परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ जोन के ADG प्रवीण कुमार स्वयं मैदान में उतरे और विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।

पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली का पेपर शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रशासन एवं पुलिस विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता पर कोई आंच न आए। भीषण गर्मी के बावजूद परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1083828
Total Visitors
error: Content is protected !!