Naradsamvad

[post-views]

बकरीद पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन की मांगी गई दुआ..!

डीएम ईशान प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने दी मुबारकबाद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद !

बाराबंकी :- शुक्रवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व धार्मिक श्रद्धा, भाईचारे और सौहार्द के माहौल में मनाया गया। शहर की ऐतिहासिक ईदगाह में सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और देश व प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली तथा तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सदर विधायक सुरेश_यादव, जिलाधिकारी ईशान_प्रताप_सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित_विजयवर्गीय ईदगाह पहुंचे और लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बकरीद इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है, जिसे ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी और अल्लाह के प्रति समर्पण की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर कुर्बानी की रस्म अदा की जाती है और जरूरतमंदों में मांस व भोजन बांटकर इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया जाता है। त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। ईदगाह और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं अधिकारियों ने लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1025009
Total Visitors
error: Content is protected !!