Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

एआरटीओ ने 2 बसें बंद, 12 वाहनों के काटे चालान।

रिपोर्ट-ब्यूरो रिपोर्ट शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। जिले में नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ मंगलवार को परिवहन विभाग ने सघन अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम और यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान करीब 25 बसों की जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर 2 बसों के चालान किए गए, जबकि 2 बसों को बंद करा दिया गया। बंद कराई गई बसों में मौजूद यात्रियों को रोडवेज बसों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। अभियान के दौरान 2 डंपर और 4 ऑटो को विभिन्न थानों में निरुद्ध कराया गया। वहीं कुल 12 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन स्वामियों और चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन संचालन करने की अपील की है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1372399
Total Visitors
error: Content is protected !!