Naradsamvad

[post-views]

बड़े मंगल पर देसी माता स्थान पर बच्चों ने लगाया भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

महादेवा, बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर सुप्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र लोधेश्वर महादेवा के पट्टी गांव में प्राचीन देसी माता देवी स्थान पर बच्चों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे का शुभारंभ बच्चों द्वारा महाबली बजरंग बली की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को सब्जी-पूड़ी, छोले, चावल एवं शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।स्थानीय लोगों ने बताया कि देसी माता स्थान पर बच्चों द्वारा समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। चाहे बड़ा मंगल हो या नवरात्रि, बच्चे बढ़-चढ़कर आयोजन में हिस्सा लेते हैं। कुमार नवरात्रि के दौरान बच्चे स्वयं मां अष्टभुजी दुर्गा, भगवान गणेश, कार्तिकेय एवं माता सरस्वती की प्रतिमाएं तैयार कर स्थापना करते हैं तथा नियमित पूजा-पाठ और भजन संध्या का आयोजन भी करते हैं।बच्चों के इस उत्साह को देखते हुए गांव के लोग भी आर्थिक सहयोग कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। भंडारे में हर्ष तिवारी, पुष्कर, अमरनाथ, मोहित, अनिकेत, दीपांशु, हरीश, आलोक, सौरभ, गोलू, प्रियांशु, दीनानाथ, रामसेवक और श्रियांशु समेत कई लोग प्रसाद वितरण में सहयोग करते रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

983055
Total Visitors
error: Content is protected !!